फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नाम पर राजनीति चमका रहे हुड्डा: कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के नाम पर राजनीति चमका रहे हुड्डा: कैप्टन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा राजनीति में सिर्फ खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। हरियाणा ने दस साल उनका कुशासन देखा है जिसमें हजारों किसानों को अपनी जमीनों से हाथ धोना पड़ा था। जो नेता मुख्यमंत्री होते हुए किसान की जमीन उसकी मर्जी के बिना सरकार का डर दिखाकर छीनने का काम करता रहा हो, उसे किसान ही नहीं बल्कि हरियाणा की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
जारी बयान में वित्त मंत्री ने कहा कि हुड्डा को किसानों के नाम पर राजनीति करने कि बजाय उन कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए, जो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किए थे। हुड्डा ने किस प्रकार से किसान की जमीन बिल्डरों, उद्योगपतियों और गांधी परिवार को बांटी थी, यह कोई भूला नहीं है। उनके इन गुनाहों की सजा के तौर पर ही प्रदेश की ढाई करोड़ जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अब स्वामीनाथन की रिपोर्ट पर आंदोलन करने वाले भूपेंद्र हुड्डा को जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने इस रिपोर्ट के संबंध में क्या किया था? उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान हुड्डा के घड़ियाली आंसुओं के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें