फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में 11.65 करोड़ से होंगे पानी-सीवरेज संबंधी विकास कार्य

Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार की तरफ से फतेहगढ़ साहिब की मंडी गोबिंदगढ़ में भी सीवरेज से संबंधित कार्यों के लिए 4.23 करोड़ रुपये व्यय होंगे और अलग-अलग आकार की वाटर सप्लाई लाइनें बिछाने और जल सप्लाई और सीवरेज से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में समाना, भादसों और मंडी गोबिंदगढ़ में जला आपूर्ति और सीवरेज से संबंधित विकास कार्यों के लिए तकरीबन 11.65 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि विभाग ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की तरफ से पटियाला के समाना में पातड़ां की मुख्य सड़क से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नई सीवरेज लाइन बिछाने और सीवरेज से संबधित अन्य कार्यों के लिए 5.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह भादसों में सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाने और अन्य कामों पर लगभग 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा पंजाब सरकार की तरफ से फतेहगढ़ साहिब की मंडी गोबिंदगढ़ में भी सीवरेज से संबंधित कार्यों के लिए 4.23 करोड़ रुपये व्यय होंगे और अलग-अलग आकार की वाटर सप्लाई लाइनें बिछाने और जल सप्लाई और सीवरेज से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जल सप्लाई और सीवरेज से संबंधित अन्य कई कार्यों के लिए ई-टेंडर भी प्रकाशित किए गए हैं। इन टेंडरों द्वारा अलग-अलग कामों को पूरा करने के लिए दरों की मांग की गई है। 
विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पहले ही वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर इन कार्यों के लिए टेंडर ई-प्रकाशित किए जा चुके हैं। यदि इन टेंडरों में कोई संशोधन किया जाता है, तो इसका विवरण भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। उन्होंने जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत की है कि इन कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें