फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीकांता चावला ने अमृतपाल को दी चुनौती: भाजपा नेता ने कहा-तीन सवालों के जवाब दो या दुबई लौट जाओ

Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल ने हाल ही में हिंदू महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। लक्ष्मीकांता चावला राज्य की पहली महिला नेता हैं, जिन्होंने अमृतपाल को खुली चुनौती देते हुए सामने आने को कहा है।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांता चावला ने अमृतपाल को दी चुनौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को उसकी बयानबाजी के लिए कठघरे में खड़ा कर दिया है। गुरुवार को अमृतसर में अपने आवास से जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने अमृतपाल को आमने-सामने मिलने की चुनौती देते हुए उससे राज्य से जुड़े तीन सवालों के जवाब देने को कहा है। चावला ने कहा कि अगर इन सवालों के जवाब न दे सके तो तुम्हें दुबई लौट जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमृतपाल ने हाल ही में हिंदू महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था। लक्ष्मीकांता चावला राज्य की पहली महिला नेता हैं, जिन्होंने अमृतपाल को खुली चुनौती देते हुए सामने आने को कहा है। वीरवार को चावला ने अपना वीडियो ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कहा-‘अमृतपाल सिंह बनाम अमृतपाल ड्राइवर दुबई वाले। तुम कौन हो, कहां से आए हो, यह तो भारत सरकार की एजेंसियां पता लगाएंगी। तुम किसी विदेशी एजेंसी के, भारत के खिलाफ नापाक षड्यंत्र रचने वाली एजेंसी के एजेंट हो। मैं हिंदुस्तान की एक देशभक्त नागरिक हूं।’

चावला ने उसे मिलने की चुनौती दी। कहा कि मैं भी अकेली आऊंगी। सिर्फ मीडिया वाले साथ होंगे। अगर तुम मेरे तीन प्रश्नों का उत्तर दे सके तो मैं तुझे विद्वान मान लूंगी और जो कुछ कहते हो उसे सच मान लूंगी। अगर उत्तर न दे सके तो वहीं दुबई जाना होगा। ट्रक चलाओ, दुकानदारी करो या एजेंसियों के लिए काम करो, पंजाब में रहने का हक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें