फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : 105 साल की करतार कौर ने पेश की मिसाल, 80 वर्षीय बेटे और परिवार संग लगवाया कोरोना का टीका

Mon, 12 Apr 2021 01:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पंजाब में 45 साल से ऊपर वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा
  • कुछ लोग जानकारी के अभाव में इससे जुड़े भ्रम और अफवाह भी फैला रहे
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवातीं 105 वर्षीय करतार कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब में 45 साल से ऊपर वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण में जागरुक लोग अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग जानकारी के अभाव में इससे जुड़े भ्रम और अफवाह भी फैला रहे हैं। 

विज्ञापन

 

वहीं, मोगा शहर की रहने वालीं 105 साल की करतार कौर ने टीकाकरण करवा नजीर पेश की। उन्होंने अपने 80 वर्षीय बेटे और पूरे परिवार के साथ टीकाकरण करवाया। 


करतार कौर गांव भिंडर खुर्द से संबंध रखती हैं लेकिन अब वे अपने पुत्र हरपिंदर सिंह के पास मोगा में रह रहीं हैं। मुहिम के बीच करतार कौर ने अपने परिवार समेत वार्ड नंबर तीन में लगे कैंप में टीकाकरण करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि करतार कौर ने अपनी इच्छा से टीकाकरण करवाया है। उन पर किसी ने भी टीकाकरण करवाने का दबाव नहीं डाला। करतार कौर की यह सोच है कि इस बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण करवाना अनिवार्य है।

करतार कौर का यह भी कहना है कि यदि अभी कुछ लोगों की टीके के लिए बारी नहीं भी आई है तो उनको सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का पालन करना चाहिए।

सभी योग्य लोगों को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए। उनको टीका लगवाने के बाद न तो बुखार हुआ और न ही कोई अन्य समस्या हुई। उन्होंने कहा कि एक तंदुरुस्त व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई समस्या आने का कोई डर ही नहीं है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि कोरोना का टीका मोगा में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंपों में लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें