फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 104 करोड़ के बजट पर घमासान, दादूवाल ने झींडा पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 104 करोड़ रुपये के बजट 2026 को लेकर ज्यूडिशियल कमिशन के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई में सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल ने कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा पर बजट पेश करने की प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

दादूवाल ने कहा कि बजट कानूनी प्रक्रिया के विपरीत पेश किया गया, कई सदस्य अनुपस्थित रहने के बावजूद इसे पास करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि झींडा ने सदस्यों और गुरुओं के साथ धोखाधड़ी की, हस्ताक्षर घर जाकर कराए गए और 7 जनवरी को पेश बजट का कोरम भी पूरा नहीं था। दादूवाल ने कहा कि यह वही बजट है, जिसे झींडा ने 25 जून 2025 को रद्द कर दिया था। दादूवाल ने सरकार से अपील की कि ज्यूडिशियल कमीशन को मजबूत किया जाए और हाईकोर्ट में भी केस दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झींडा के नेतृत्व में कमेटी के कई सदस्य उनका साथ छोड़ चुके हैं और उन्होंने इस्तीफा देने की मांग की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वकील गगनदीप सिंह ने कहा कि अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी, जिसमें बजट पर आपत्ति का रिप्लाई और रिकॉर्ड पेश किया जाएगा और फाइनल बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें