फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 3-2 के अंतर से हराकर मार्शल अर्जन सिंह इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट थ्री बीआरडी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विजेता पंजाब एंड सिंध बैंक से आशीष पाल ने मैच के 21वें मिनट में एक गोल किया। गगनप्रीत ने मैच के 26वें और 49वें मिनट में दो गोल किए। हारने वाली स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम से मनोज यादव ने दूसरे और अजीत कुमार ने 38वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मैच इंडियन नेवी और विवेक अकादमी वाराणसी के बीच 3-3 से ड्रा रहा। इसमें इंडियन नेवी के राणा प्रताप ने मैच के दूसरे मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अजिंक्य ने मैच के 9वें मिनट में टीम केलिए दूसरा गोल किया। एए रहीम ने मैच के 26वें मिनट में गोल किया। वहीं, विवेक अकादमी की टीम से फिराज मोहम्मद ने मैच के 9वें, नवदीप ने 14वें और एम गणशंकर ने मैच के 23वें मिनट में गोल किया। इस तरह दोनों टीमाें की ओर से 3-3 गोल हुए ओर मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें