फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सेक्टरों के वेंडिंग साइट को किया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
कई सेक्टरों के वेंडिंग साइट होंगे ब्लॉक
विज्ञापन

सबहेड
विरोध के बाद बनाई गई निगम की टेक्निकल कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, चार को अंतिम फैसला

सेक्टर 19, 22, 25, 36, 41, 55 और 56 के वेंडिंग साइट को किया जाएगा ब्लॉक

नीरज कुमार
चंडीगढ़। स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट के तहत दस हजार के जुर्माने और दुकानों के आगे वेंडर्स को बैठाने के विरोध में व्यापारियों के सड़क पर उतरने के बाद बनाई गई टेक्निकल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट निगम कमिश्नर को सौंप दी है। रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम अब बैकफुट पर आ गया है और सेक्टर 19, 22, 25, 36, 41, 55 और 56 सेक्टर में बने वेंडिंग जोन को ब्लॉक किया जाएगा। अब चीफ टाउन प्लानर इन सेक्टरों में एडिशनल साइटों के बारे में विचार करेंगे। नगर निगम की टेक्निकल कमेटी ने बुधवार और वीरवार को उन साइटों की जांच की, जिन साइटों के बारे में व्यापारी विरोध कर रहे थे। टेक्निकल कमेटी की रिपोर्ट पर अब चार जनवरी को होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उधर, वेंडिंग साइट को ब्लाक किए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने आपत्ति जताई थी कि दुकानों के आगे बने वेंडिंग जोन को खत्म किया जाए। व्यापार मंडल के अनिल बोहरा व संजीव चड्ढा और चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल से बलदेव गोयल तथा जगदीश अरोड़ा ने आपत्ति उठाई कि कुछ सेक्टरों में दुकानों के बिल्कुल आगे साइट बनाई गई हैं। इस वजह से ग्राहकों को दुकान में आने-जाने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साइट्स सेक्टर- 19, 22, 32, 35, 46 और मलोया में हैं। टीवीसी के चेयरमैन और नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने तुरंत तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन साइट्स को चेक कर के वीरवार सुबह तक रिपोर्ट समिट करें। अगर किसी साइट्स में ज्यादा दिक्कत पाई गई तो उसे रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर और नगर निगम कमिश्नर को व्यापारियों के अलावा रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने रिहायसी इलाके में वेंडिंग जोन बनाने का विरोध किया था। और मुलाकात कर वेंडिंग जोन हटाने की मांग की थी। जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 में बूथों के सटे बने वेंडिंग जोन को और सेक्टर 22 के ज्वेलर्स मार्केट के साथ बने वेंडिंग जोन को दूसरे जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा 25, 36 और 41 सेक्टर की वेंडिंग साइट को भी फिलहाल ब्लाक कर दिया गया है। सेक्टर 19 के शॉपकीपर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अरविंदर सिंह बेदी, महासचिव विनय जैन सहित तमाम कमेटी के सदस्यों ने वेंडिंग साइट को ब्लाक किए जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें