फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकली स्टोरी - इनवेस्टिगेशन पेज के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यारे! भूल के भी न तोड़ना ट्रैफिक रूल.. ये पब्लिक है सब देखती है
विज्ञापन

सबहेड
ट्रैफिक पुलिस की प्रहरी बनी जनता, सोशल मीडिया के जरिए 6 महीने में कराए नियम तोड़ने वाले 15,885 लोगों के चालान

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्स एप पर रोजाना लोग भेजते हैं बड़ी संख्या में शिकायतें

अमरीश शर्मा
चंडीगढ़। अगर आप भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी या उल्लंघन के आदी हैं तो ट्रैफिक पुलिस की नजर से भले बच जाएं लेकिन शहर की जागरूक जनता की नजर से नहीं बच सकते। शहर में कहीं किसी ने आपको ट्रैफिक रूल्स तोड़ते देख आपकी वीडियो बना ली या फोटो खींच कर ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर अकाउंट या फिर व्हाट्स एप नंबर पर भेज दिया तो आपका चालान पक्का है।
वैसे तो सोशल मीडिया के जरिए चालान की शुरुआत चंडीगढ़ पुलिस बहुत पहले ही कर चुकी है, लेकिन ट्रैफिक नियमों के प्रति शहर की आम जनता पहले के मुकाबले अब अधिक जागरूक हो चुकी है। शहरवासी खुद तो नियमों का पालन करते ही हैं, नियम तोड़ने वालों को भी अच्छे से सबक सिखा रहे हैं। इसका उदाहरण है चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर अकाउंट या फिर व्हाट्स एप नंबर पर आने वाली रोजाना की शिकायतें और इसके बाद जारी होने वाले ट्रैफिक वॉयलेशन के चालान। अमूमन तौर पर रोजाना ट्रैफिक पुलिस को तीनों माध्यमों से करीब 200 शिकायतें मिल रही हैं। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस उनके ट्रैफिक वायलेशन इन्फार्मेशन स्लीप (टीवीआईएस) जारी कर चालान ब्र्रांच को जारी करती है। इसके बाद उनके चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन

इस साल जनवरी से अब तक ट्रैफिक पुलिस फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्स एप नंबर के माध्यम से ही 15885 चालान जारी कर चुकी है। इनमें अकेले व्हाट्सएप के माध्यम से ही 15632 चालान हुए हैं, जबकि फेसबुक के जरिए 127 और ट्वीटर के जरिए 126 चालान जारी कर चुकी है।

बाक्स
अच्छा पहलू: पब्लिक ही नहीं पुलिस के भी होते हैं चालान
अक्सर पुलिस पर आरोप लगते रहे हैं कि, वह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों के ही चालान नहीं करती। लेकिन, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इस मामले में काफी सख्त है। इसका उदाहरण है, इस साल अब तक 10 पुलिसकर्मियों के भी चालान हुए हैं। यह वह मामले हैं, जिनमें लोगों ने पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर पुलिस को फेसबुक और ट्वीटर पर शिकायतें फोटो या वीडियो के साथ भेजी। इन सभी शिकायतों को खुद एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद ने देखा और उस पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद उनके चालान किए गए।

फेसबुक, ट्वीटर से ज्यादा शिकायतें व्हाट्स एप पर
शहर के जिम्मेदार और जागरूक लोग अब ट्रैफिक पुलिस की ‘आंख’ बन गए हैं और इसका माध्यम बना है सोशल मीडिया लेकिन, फेसबुक और ट्वीटर पर पहचान उजागर होने के डर से लोग अब व्हाट्स एप का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे शिकायत करने वालों की पहचान भी गुप्त रहती है और वॉयलेशन करने वालों को सबक भी मिल जाता है। वर्ष 2014 से ट्रैफिक पुलिस ने इसकी शुरुआत की थी। 2014 से अब तक व्हाट्स एप के जरिए मिलने वाली शिकायतों में तीन सौ गुना वृद्धि हुई है। इस साल ही अब तक 15632 शिकायतों पर चालान जारी हो चुके हैं।

पावर कट और ट्रैफिक जाम का अपडेट भी
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पर रोजाना ट्रैफिक जाम और पावरकट से संबंधित अपडेट भी लोगों को मिल रहे हैं। शहर के जिस भी हिस्से में हैवी जाम होता है तो ट्रैफिक पुलिस इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर देती है ताकि लोग जाम में फंसने से बच सकें। इसके अलावा जिन एरिया में पावर कट लगना होता है उसकी सूचना भी आपको ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट से मिल सकती है।
विज्ञापन



यहां दे सकते हैं सुझाव व शिकायत
- फेसबुक पेज : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस (जून 2011 से)
- ट्वीटर : ञ्चह्लह्म्ड्डद्घद्घद्बष्ष्द्धस्र और ञ्चह्यह्यश्चह्लद्घष्ष्द्धस्र (नवंबर 2017 से)
- व्हाट्स एप नंबर- 9779580985 (अगस्त 2014 से)

कोट्स
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से पब्लिक पुलिस की ‘आंख और प्रहरी’ बन सकती है। आबादी और गाड़ियां बढ़ने के साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन भी बढ़ गए हैं। शहर के जिम्मेदार नागरिक इसमें ट्रैफिक पुलिस को काफी सहयोग कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह कहीं भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखें तो उसकी फोटो या वीडियो बनाकर पुलिस को फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्स एप पर भेज सकते हैं। सभी की पहचान गुप्त रखी जाती है। साथ ही तारीख, समय और लोकेशन की जानकारी जरूर दें। साथ ही लोग अपना वाहन आगे किसी को बेचें तो उसकी ऑनरशिप जरूर ट्रांसफर करें।
- शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक

बाक्स
फेसबुक के जरिए साल दर साल हुए चालान
वर्ष टीवीआईएस इश्यू
2011 2559
2012 1512
2013 1023
2014 904
2015 238
2016 494
2017 217
2018 (अब तक) 127
कुल 7074

व्हाट्सअप के जरिए साल दर साल हुए चालान
वर्ष टीवीआईएस इश्यू
2014 448
2015 1619
2016 2172
2017 9735
2018 (अब तक ) 15632
कुल 29606

ट्वीटर के जरिए इस साल अब तक हुए चालान
वर्ष टीवीआईएस इश्यू
जनवरी 25
फरवरी 18
मार्च 36
अप्रैल 22
मई 14
जून 11
कुल 126
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें