फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी करने वाली बीडी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ी गैंग के चार सदस्य डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चाकू, रॉड, बेसबॉल बैट, लाल मिर्ची, चार मंकी कैप बरामद
लोगों को बीड़ी मांगने के लिए रोककर करते थे वारदातें, एक आरोपी फरार
रात के समय की गई झपटमारी की छह वारदातें सुलझाने का पुलिस का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ट्राइसिटी में रात के समय लोगों से बीड़ी मांगने के बहाने उन्हें रोक कर उनसे झपटमारी करने वाली बीड़ी नामक गैंग को गिरफ्तार करने में ऑपरेशन सेल ने कामयाबी हासिल की है। गांव रायपुर कलां की सीटीयू वर्कशॉप के समीप से ऑपरेशन सेल ने बीती 11,12 तारीख की मध्य रात्रि गुप्त सूचना पर गिरोह के चार सदस्यों को डकैती की योजना बनाते दबोचा। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचकूला के सेक्टर-17 में बुड्डनपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ कक्कड़, चांद मोहम्मद, कादर खान और मो. तालिब उर्फ बसान के रूप में हुई है। बकौल पुलिस आरोपियों को मनीमाजरा के शराब ठेके पर डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। एसपी ऑपरेशंस एवं क्राइम रवि कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल की सुपरविजन में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तेजधार चाकू, रॉड, बेसबॉल बैट, लाल मिर्ची, चार मंकी कैप और एक कपड़ा बरामद किया गया है। आरोपियों से वारदातों में इस्तेमाल एक ऑटो रिक्शा और दो बाइक भी बरामद की गईं। बकौल पुलिस गिरोह के सदस्य ट्राइसिटी में झपटमारी व लूट की करीब 35, 40 वारदातें कर चुके हैं। अधिकतर लोग डर के चलते पुलिस को शिकायतें दर्ज नहीं करा सके हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर में रात के समय की गई झपटमारी की छह वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने सेक्टर-31, 3 व थाना इंडस्ट्रियल एरिया का एक-एक केस और थाना मौली जागरां के तीन केस सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके पर पहुंच पीड़ित को देता था डरावा
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद गिरोह का आरोपी सदस्य चांद मोहम्मद वापस मौका-ए-वारदात पर लौट कर पीड़ित से उसे उसपर दोबारा हमला होने का डरावा देकर पुलिस को शिकायत नहीं करने को कहता था। आरोपी निशाना बनाए पीड़ित से कहता कि वारदातें करने वाले पेशेवर अपराधी होते हैं और यदि वह पुलिस से शिकायत करेगा तो वे फिर से उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आरोपी पीड़ित के समक्ष उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ने का प्रस्ताव भी रखता था, ताकि उसपर शक न हो सके। पुलिस ने आगामी पूछताछ के लिए आरोपियों को इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनका 14 तारीख तक का रिमांड हासिल किया। फिलहाल पुलिस झपटमारी और लूट की अन्य वारदातों बाबत आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें