स्मॉग के कारण आठ फ्लाइट लेट
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को स्मॉग के कारण आठ फ्लाइट लेट रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इंडिगो की दोपहर 12.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट चालीस मिनट देरी से 12.45 बजे देरी से गई। वहीं दोपहर बाद 3.40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट तीस मिनट देरी से 4.10 बजे देरी से गई।
सुबह 11 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पैंतालीस मिनट देरी से 11.45 बजे देरी से गई। दोपहर बाद 2.20 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीस मिनट देरी से 2.50 बजे देरी से गई। दोपहर 12.50 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देरी से 1.50 बजे गई। दोपहर 12 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 30 मिनट देरी से 12.30 बजे गई। दोपहर बाद 3.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट तीस मिनट देरी से 4.05 बजे देरी से गई। सुबह 10.45 बजे गो एयर की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट चालीस मिनट देरी से सुबह 11.25 बजे गई।
एयरपोर्ट मैनेजर दीपेश जोशी ने बताया कि स्मॉग के कारण फ्लाइट का संचालन देरी से हुआ है। इस कारण दिल्ली, श्रीनगर की फ्लाइटें देरी से आईं।