फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद सूबेदार की तलाकशुदा बेटी को मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::::::संशोधित खबर:::::::::::::::::::::::::::
विज्ञापन

लखनऊ समेत सभी केद्रों के ध्यानार्थ.......................

मौत के बाद सूबेदार की तलाकशुदा बेटी को मिलेगी पेंशन
- भारतीय सेना के लखनऊ स्थित कार्यालय ने दिए आदेश
- सूबेदार अपनी बेटी के साथ रहते हैं किराए के घर में
-बेटी के है एक बेटी, नहीं है कोई कमाने वाला
अमित शर्मा
मोहाली।
फौज ने शहर के रिटायर सूबेदार की पेंशन के संबंध में एक अहम फैसला सुनाया है। इसके तहत वृद्धावस्था में सूबेदार की सेवा करने वाली तलाकशुदा बेटी को पेंशन देने का आदेश दिया है। उसके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है। एक्स सर्विसमैन ग्रीवांसेस सेल ने इस मामले को सेना के सामने उठाया था। इसके बाद सेना ने सूबेदार की मौत होने के बाद उनकी बेटी को पेंशन देने का आदेश दिया है।
एक्स सर्विसमैन ग्रीवांसेस सेल के प्रधान लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस सोही ने बताया कि सूबेदार रघबीर सिंह सेना से रिटायर्ड हैं और पेंशन ले रहे हैं। उनकी उम्र 90 साल है। चोट लगने के कारण उनके दोनों कूल्हे खराब हो गए थे। वह इस समय बेड पर हैं। उनकी देखभाल तलाकशुदा बेटी भूपिंदर कौर कर रही हैं। लेकिन भूपिंदर कौर के पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। भूपिंदर कौर के भी एक बेटी है। सूबेदार अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहते हैं। वहीं, सूबेदार की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। सूूबेदार की हालत को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी कभी भी मौत हो सकती है। उनकी मौत के बाद उनकी बेटी भूपिंदर कौर बे-सहारा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि भूपिंदर कौर के पांच भाई-बहन हैं। सभी शादीशुदा हैं और बढ़िया जीवन जी रहे हैं। ऐसे में सूबेदार रघबीर सिंह की मौत होने के बाद पेंशन उनकी बेटी को ही मिलनी चाहिए। एक्स सर्विसमैन ग्रीवांसेस सेल ने इस संबंध में सेना से संपर्क किया था। आर्मी की मेडिकल कोर ने सूबेदार रघबीर सिंह की मौत के बाद उनकी पारिवारिक पेंशन उनकी बेटी भूपिंदर कौर को देने के आदेश दिए है। आदेश सेना के लखनऊ स्थित कार्यालय से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आजादी से पहले ज्वाइन की थी आर्मी
जानकारी के मुताबिक, रघबीर सिंह ने 1944 में आर्मी की मेडिकल कोर में ज्वाइनिंग की थी। वहीं, द्वितीय विश्व युद्ध में भी उन्होंने भाग लिया था। वर्ष 1972 में वह सेना से रिटायर हुए थे। इसके बाद से बच्चों के साथ किराए के घर में रह रहे हैं। करीब बीस साल पहले इनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अब दोहती सेना में जाने की कर रही है तैयारी
पता चला है कि बुजुर्ग सूबेदार की 17 साल की दोहती आर्मी ज्वाइन करने के लिए तैयारी कर रही है। फिलहाल वह एक नामी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। इसके अलावा रोजाना अभ्यास करती है। उसकी इच्छा है वह भी अपने नाना की तरह सेना में भर्ती हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें