फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी बीएस-6 मानक वाली 1000 बसें, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

Sun, 19 Feb 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये घोषणा की है। पंचकूला से बीएस-6 मानक वाली 70 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 550 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगी, पहले फेज में 50 बसें गुरुग्राम और 50 फरीदाबाद भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली 1000 नई बसें शामिल की जाएंगी। जून से पहले सभी बसें रोडवेज को मिल जाएंगी। उक्त घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-1 से बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली 70 नॉन-एसी बसों को रवाना करते समय कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक 400 बसें मिलने की संभावना है। शेष बसें भी 30 जून 2023 से पहले रोडवेज को मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन बसों को रवाना करना खास है, क्योंकि परिवहन विभाग में पहली बार पूरी तरह से निर्मित नॉन एसी बसों की खरीद की जा रही है। इससे पूर्व विभाग बस/चेसिस निर्माताओं से चेसिस खरीदता था।

इसके बाद हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) गुरुग्राम बस की बॉडी फैब्रिकेशन करता था। इससे चेसिस पर बस बॉडी फैब्रिकेशन करने में अधिक समय लगता था। इसके परिणामस्वरूप डिपो के लिए पूरी तरह से निर्मित बसों की आपूर्ति में देरी होती थी।
विज्ञापन


मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में किफायती, सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 550 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी योजना है। पहले फेज में 50 बसें गुरुग्राम और 50 फरीदाबाद भेजी जाएंगी।

ये सुविधाएं होंगी
  • यात्रियों की जानकारी के लिए गंतव्य बोर्ड
  • वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी)
  • केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के अनुसार पैनिक बटन
  • चालकों द्वारा बसों में बेहतर नियंत्रण के लिए एयर प्रेशर वाले फ्रंट सर्विस दरवाजे जैसी विशेषताएं जोड़ी गई हैं।

ये अधिकारी उपस्थित रहे
इस मौके पर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, निदेशक विरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त पंचकूला महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, संयुक्त राज्य परिवहन नियंत्रक एसपी परमार, हरियाणा रोडवेज पंचकूला के महाप्रबंधक अशोक कौशिक, हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा, महाप्रबंधक अंबाला, अश्वनी डोगरा, ट्रैफिक मैनेजर पंचकूला व्योम शर्मा, अधीक्षक रतन जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें