फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से 100 ट्रेनों 5000 बसों में प्रवासी श्रमिक भेजे जाएंगे गृह राज्य, देना नहीं पड़ेगा कोई शुल्क

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को अगले सात दिनों में 100 विशेष ट्रेन व 5000 बसों से उनके गृह राज्यों में निशुल्क भेजेगी। सारा खर्च हरियाणा सरकार ने वहन करने का निर्णय लिया है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 100 विशेष श्रमिक ट्रेन चलाई जाएंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में 5000 बसों के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के वादे अनुसार सरकार ने श्रमिकों को घर भेजने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब तक 23452 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न ट्रेन व बसों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में पहुंचाया जा चुका है। 13347 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया है। उत्तराखंड के 3133 व बिहार के 3593 प्रवासी मजदूर घर भेजे गए हैं।

2549 प्रवासी श्रमिकों को मध्य प्रदेश, 435 प्रवासी मजदूरों को राजस्थान, 221 को पंजाब, 54 प्रवासी मजदूरों को हिमाचल प्रदेश, 46 को केरल, 32 को आसाम, 23 को महाराष्ट्र और 19 को गुजरात पहुंचाया जा चुका है। सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि घर वापसी के इच्छुक हर मजदूर को उचित इंतजाम के साथ भेजेंगे। मजदूर अगर हरियाणा में ही रुकें तो कामकाज की दृष्टि से बेहतर होगा। जो घर जाना चाहते हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें