राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय, राज्य, जिला और खंड स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिवाच ने किया।
इस आयोजन में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खेल, साहित्य, नृत्य, संगीत, ज्ञान-विज्ञान और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रेणु बाला ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व, जीवन में उपलब्धियों और विचारधारा के बारे में जानकारी दी और उन्हें भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन कुमार, अनीता शर्मा और सुभाष विशेष रूप से उपस्थित रहे।