फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्रः अब 28 फरवरी तक 100 सवालों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान अब 28 फरवरी तक विधायक सदन में कुल 100 प्रश्न पूछ सकेंगे। बुधवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस नई प्रथा के तहत सवालों का दूसरा ड्रा निकाला। जिसमें साठ और प्रश्नों का चयन किया गया। अब कुल 100 प्रश्नों का चयन हो चुका है। जिन्हें विभिन्न विधायक सदन में सरकार से पूछेंगे। बताते चलें कि ये ड्रा प्रथा हरियाणा विधानसभा में पहली बार शुरू हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को ये दूसरा ड्रा 26, 27 व 28 फरवरी के लिए निकाला गया था। हर दिन 20 प्रश्न पूछे जाने की शर्त इसके अंतर्गत तय की गई है। प्रश्नों के इस ड्रा के दौरान विधायक विनोद भ्याना, लक्ष्मण यादव व रामकरण सहित विधान सभा के सचिव राजेंद्र नांदल, अतिरिक्त सचिव सुभाष चंद्र व विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पहले सवालों का ये ड्रा 24 व 25 फरवरी के लिए निकाला गया था। अब तीसरा ड्रा 24 फरवरी 2020 को हरियाणा विधान सचिवालय में करवाया जाएगा।
विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि ड्रा निकालने में निर्धारित समय अविधि में भेजे गए सवालों को ही सम्मलित किया गया है। इसके माध्यम से विधायक अपने हल्के के विकास एवं समस्यों के निवारण संबंधी जानकारी सरकार से ले सकते हैं। उन्होंने कहा हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवाज दमदार तरीके से मर्यादा मे रहकर उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रा में कई विधायकों को दो बार प्रश्नों को पूछने का मौका मिलेगा और कई को एक बार। यह सब ड्रा से ही तय हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान सभा सत्र के सुचारू रूप से चलने पर ही जनहित विषयों पर सफल चर्चा हो सकेगी और जनकल्याण के लिए फैसले लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें