फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोलकाता में खपाना था 100 किलो नशीला सिरप, फर्जी बिल से हुई राजफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसीवर ने लेने से किया इनकार, बिल पर भी जताया संदेह 10 पेटियों में मिलीं 1000 शीशियां
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-25 में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने एक कोरियर और ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय से कोडीन युक्त कफ सिरप की 1000 शीशियां बरामद की हैं। 10 गत्ता पेटियों में रखी इन शीशियों का कुल वजन करीब 100 किलो बताया गया है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सिरप को एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने वाली नशीली दवा के रूप में चिह्नित किया गया। पुलिस ने रैविन लाइफ के प्रोपराइटर राकेश, सामान प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने वाले और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर की शाम क्राइम ब्रांच-3 के इंचार्ज एसआई राजेश कुमार को सेक्टर-25 पुलिस चौकी के इंचार्ज के माध्यम से सूचना मिली कि एक कोरियर कार्यालय में रखी 10 पेटियों में नशीली दवाएं होने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रग कंट्रोल अधिकारी को बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन

कोलकाता भेजा गया था सामान
कोरियर और ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले भूपिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह करीब छह साल से इस कारोबार में हैं। उनके अनुसार, 23 सितंबर को रैविन लाइफ के प्रोपराइटर राकेश ने फोन कर कोलकाता में एक पार्टी को सामान भेजने के लिए संपर्क किया था। 25 सितंबर को एप के माध्यम से 10 पेटियां उनके कार्यालय पहुंचीं। इनके साथ एक पेज का बिल भी था। इसके बाद सामान को ट्रांसपोर्ट के जरिये कोलकाता स्थित पते पर भेज दिया गया, लेकिन वहां रिसीवर ने इसे लेने से इनकार कर दिया।
बिल पर भी जताया संदेह
पुलिस के अनुसार, 3 अक्तूबर को पंचकूला की एक अन्य फर्म से जुड़े व्यक्ति ने भूपिंद्र कुमार को बताया कि उनके नाम पर भेजा गया बिल उनकी फर्म ने जारी नहीं किया है। इसके बाद 10 अक्तूबर को सामान बिल सहित वापस आ गया। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से सामान भेजने के संबंध में लगातार फोन आने पर भूपिंद्र कुमार को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हर पेटी में मिलीं 100 शीशियां
12 अक्तूबर की रात पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पेटियां खोलकर जांच की। प्रत्येक पेटी में 100 शीशियां मिलीं। इन पर कोडीन फॉस्फेट और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट युक्त फेयरडिल कफ लिंकटस सिरप लिखा था। पुलिस अब सामान भेजने वाले और उसे प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने वाले समेत अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें