ट्रैफिक पुलिस ने कालका में चलाया विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत शनिवार को कालका में विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे 10 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड किया गया।
ट्रैफिक एसएचओ सूरजपुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना नंबर प्लेट, मिट्टी या टेप से नंबर छिपाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने और निर्धारित मानकों के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रिपल राइडिंग, बुलेट से हुड़दंगबाजी, ब्लैक फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगाने की अपील की।