फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नेचर कैंप थापली बना विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने सीखी पर्यावरण संरक्षण की बारीकियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र का नेचर कैंप थापली विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के तहत चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के विद्यार्थियों के लिए यहां तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं प्राकृतिक भ्रमण आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संपदा से रूबरू करवाना है। आयोजकों के अनुसार ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।
विज्ञापन


साक्षी ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन वन विभाग की ओर से जलवायु परिवर्तन विषय पर विशेष व्याख्यान करवाया गया। इसमें डिप्टी रेंजर विजय नेहरा और वन दरोगा भूपेंद्र ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के कारणों, वन्यजीव सुरक्षा और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। इससे प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ता है और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें