माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में होली पर 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें तैनात रहेंगी। रंगों से होने वाली एलर्जी के अलावा आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए तैयारी की गई है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में एलर्जी, आंख, ईएनटी, अर्थोपेडिक्स और मेडिसिन के डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। घायलों के इलाज के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है। पीएमओ की तरफ से मीटिंग कर यह तैनाती होली के त्योहार को लेकर 8 मार्च को की जाएगी। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना की ओपीडी में 3700 मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं। इसमें रोजाना इमरजेंसी में 400 मरीज आ रहे हैं। होली के मौके पर 8 मार्च को ओपीडी बंद होने के कारण यह सर्विस शुरू की गई है। इसमें डॉक्टरों की तैनाती चार शिफ्ट में की जाएगी। इसमें डॉक्टर लोगों को 24 घंटे तैनात मिलेगे। इसमें किसी भी प्रकार की आपातकालीन हालात होने के बाद मरीजों को इलाज की सुविधा के पूरी तैयारी की गई है।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ उमेश मोदी ने बताया कि होली के पर्व को लेकर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पूरी की गई है। वहीं इमरजेंसी में 100 बेड तैयार किए गए हैं। इसमें रेड, ग्रीन और येलो में मरीजों का इलाज किया जाएगा। वहीं इमरजेंसी में दवाओं के इंतजाम भी किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड के मरीजों की देखभाल के लिए नर्सों को तैनात किया गया है। वहीं जिले में चलने वाली 23 एंबुलेंस की ड्यूटी भी इमरजेंसी की हालत में मरीजों को पहुंचाने के लिए लगाई गई है।
होली के पर्व को लेकर इमरजेंसी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की गई है। मरीजों को दवाओं के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर मीटिंग कर सभी डाक्टरों को रोस्टर के हिसाम से ड्यूटी ली जाएगी। - उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6