फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राखी भेजने पर 10 फीसदी छूट, बारिश में भी सुरक्षित पहुंचेगी बहनों की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटरप्रूफ लिफाफे 10 से 15 और गिफ्ट बॉक्स 30 रुपये में उपलब्ध, 27 अगस्त तक स्पीड पोस्ट बुकिंग पर छूट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रक्षाबंधन पर दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। मानसून को देखते हुए डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, राखी मेल की स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 27 अगस्त तक 10 फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। रिटेल ग्राहक किसी भी डाकघर के काउंटर पर राखी बुक कराकर इसका लाभ ले सकते हैं।
बारिश में राखी और उपहार को सुरक्षित रखने के लिए लेमिनेशन वाले वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं। छोटा लिफाफा 10 रुपये और बड़ा 15 रुपये में मिल रहा है। राखी, मिठाई या उपहार भेजने के लिए 30 रुपये का स्पेशल गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनिंदा डाकघरों में 30 रुपये में गंगाजल
रक्षाबंधन और सावन के मद्देनजर चुनिंदा मुख्य डाकघरों में गंगोत्री का गंगाजल भी 30 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। डाक अधिकारियों ने लोगों से राखी भेजने के लिए अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की अपील की है। समय से बुकिंग कराने से त्योहार के दौरान भीड़ और संभावित देरी से बचा जा सकता है। पंचकूला जिले के ग्रामीण और शहरी डाकघरों में राखी की बुकिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें