फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगस्टर के नाम पर धमकी के बाद 10 कारोबारी पुलिस सुरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदारों, क्लब संचालकों और उनके पार्टनरों तक पहुंचीं धमकी भरी कॉल
विज्ञापन

कई मामलों में रंगदारी मांगने की बात सुरक्षा के लिए स्वैट की तीन टीमें तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में गैंगस्टरों के नाम पर कारोबारियों को मिल रही धमकी भरी कॉल्स से शराब ठेकेदारों, नाइट क्लब संचालकों और अन्य कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार शहर के करीब 10 कारोबारी अब पुलिस सुरक्षा के बीच अपना कारोबार चला रहे हैं। इनमें बड़े शराब कारोबारी, क्लब संचालक और अन्य कारोबारी शामिल हैं। कई मामलों में रंगदारी मांगे जाने की बात भी सामने आई है। धमकी भरी कॉल्स में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का नाम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी है।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में एक शराब ठेकेदार को धमकी भरी कॉल मिली थी। इसके बाद अन्य कारोबारियों और उनके पार्टनरों तक भी कॉल पहुंचने लगीं। इससे कारोबारी अपने साथ जुड़े पूरे नेटवर्क को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


बड़े शराब कारोबारी को भी मिली धमकी
पुलिस सुरक्षा पाने वाले कारोबारियों में एक बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल बताया जा रहा है। उसका कारोबार हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है। कारोबारी का निवास पंचकूला में है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। वहीं, पंचकूला स्थित क्लब संचालकों को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। स्विस लाउंज के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया। फायरिंग में रतन लुबाना बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद उनके एक पार्टनर को भी कथित तौर पर धमकी भरी कॉल मिलने की बात सामने आई।

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने की भी बात
जींद-हिसार क्षेत्र से जुड़े एक शराब कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा बरवाला-रायपुररानी क्षेत्र के शराब ठेकेदार और उसके पार्टनरों को भी धमकी मिलने की जानकारी है। एमडीसी क्षेत्र के एक बिल्डर से भी गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का दावा किया गया है। लगातार सामने आ रही धमकी की घटनाओं के बाद पुलिस ने क्लबों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस नाकों की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


स्वैट की तीन टीमें तैनात, देर रात क्लब-ठेकों पर विशेष निगरानी
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि कारोबारियों की सुरक्षा को देखते हुए पंचकूला में स्वैट की तीन टीमें तैनात की गई हैं और पीसीओ उपलब्ध करवाए गए हैं। खासकर देर रात क्लबों और शराब ठेकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगातार सक्रिय हैं। थाना और चौकी पुलिस को संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें