फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिलवां में दातर दिखाकर फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से 1.75 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिलवां (कपूरथला)। गांव मंड संगोजला से लोन की किश्तें एकत्र करके लौट रहे फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से अज्ञात लोगों ने दातर दिखाकर 1.75 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

राम सिंह निवासी उच्चा धोड़ा, कपूरथला उज्जीवन स्माल फाइनांस कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को वह गांव शेखांवाला, सुरखपुर, पीरेवाल, मंड संगोजला से लोन की किश्तें एकत्र करके दोपहर करीब सवा तीन बजे बाइक से मंड संगोजला से संगोजला की तरफ आ रहा था। तभी एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात लोग आए और दातर दिखाकर उससे पैसों वाला बैग छीनकर गांव संगोजला की तरफ फरार हो गए। बैग म़े करीब 1.75 लाख रुपये की नकदी, राम सिंह का एक मोबाइल और कंपनी का टैब था। लूट की सूचना मिलते ही एसपी-डी विशालजीत सिंह और अन्य अफसर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें