फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल पहुंचाने के नाम पर महिला से 1.45 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पार्सल पहुंचाने के नाम पर महिला से 1.45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. पूनम दुआ ने आरोप लगाया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 फरवरी 2021 को सेंटी एड्रिया नाम के व्यवसायी के रूप में एक व्यक्ति ने परिचय दिया। उसने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी है। उसने अपनी मां को खो दिया है। इस पर महिला पूनम दुआ ने अपना ईमेल अकाउंट और मोबाइल नंबर साझा किया। इसके बाद कहा कि पांच साल की लड़की उन्हें उपहार भेजना चाहती है। इस पर उसने उपहार भेज दिया। इसमें 24 फरवरी को जब डॉ. पूनम दुआ ने उसे ट्रैक किया तो पता चला कि वह मुंबई पहुंच गया है। इसके बाद उन्हें कस्टम ड्यूटी के नाम पर फोन आया। इसमें तीस हजार और एक 1.15 लाख रुपये की मांग की गई। उसने 1.45 लाख कस्टम ड्यूटी के नाम पर जमा करा दिया। इसके बाद साढ़े तीन लाख की डिमांड की गई। इसके बाद सूचना साइबर क्राइम को दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें