फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: घूसखोर डिप्टी सीईओ के फ्लैट से मिला 1.02 करोड़ कैश, पांच लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था डॉ. रवि विमल

Fri, 27 Sep 2024 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

पांच लाख रुपये रिश्वत के आरोपी डॉ. रवि विमल के पंचकूला के अमरावती स्थित फ्लैट से एक करोड़ 2 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। उसे चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर रवि विमल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की करनाल टीम ने वीरवार को आयुषमान भारत योजना के डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल को पंचकूला से 5 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी ने शुक्रवार को आरोपी को करनाल जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


वहीं, मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फ्लैट से चेकिंग के दौरान एक करोड़ 2 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी डॉ. रवि विमल की निशानदेही पर देर शाम आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के घर से एक करोड़ 2 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह राशि कहां से आई और इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। एसीबी की टीम अलग-2 एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
 
गौरतलब है कि डॉ. रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत है। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत मिली कि आरोपी डॉ. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। हालांकि बाद में सौदा 5 लाख रुपये में तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने आरोपी डॉक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया था। जब शिकायतकर्ता आरोपी को रिश्वत की रकम देने गया तो पहले से ही वहां मौजूद एसीबी टीम ने उसे पांच लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें