फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पाठखोरी के पीएम श्री विद्यालय में लगी युवा संसद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं से 12वीं तक के छात्रों ने निभाई सांसदों और मंत्रियों की भूमिका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव पाठखोरी स्थित पीएम श्री विद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न संवैधानिक पदों और मंत्रियों की भूमिकाएं निभाईं। सबरुना ने लोकसभा अध्यक्ष, फैजल खान ने प्रधानमंत्री और समीर ने विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई। वहीं कंचन, कृष्ण, कविता, सिफा, तौफीक, रेहान, अंसार और खुशबू ने कैबिनेट मंत्रियों का दायित्व संभाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्त भारत अभियान की सामूहिक शपथ के साथ हुई। सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने बेरोजगारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सत्ता पक्ष की ओर से विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा प्रस्तुत ‘नशामुक्त युवा और पुनर्वास विधेयक’ पर सदन में चर्चा हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहे राकिब ने कहा कि युवा विकसित भारत2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। निर्णायक मंडल के डॉ. संजय कुमार और डॉ. माजिद खान ने विद्यार्थियों के वाक-कौशल व संसदीय शिष्टाचार की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें