बुधवार को सत्या कॉलेज में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय टेक्नो फेस्ट-2016 का समापन हो गया। कार्यक्रम में एमडीयू से संबंधित 30 कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। समापन के अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का पूरा कैंपस भाजपा के रंग में नजर आया।
सोमवार को कार्यक्रम का आरंभ भाजपा के दिल्ली व उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू ने किया। मंगलवार को समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
कॉलेज के सीईओ अमरीक सिंह व पीआरओ दिव्या के अनुसार घोषित परिणामों में सोलो डांस में सेंट एंड्रयू गुड़गांव कॉलेज प्रथम, एमडीयू रोहतक द्वितीय व रावल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग तीसरे स्थान पर रहा। सुनहरी यादें फ्लैश बैक में एमडीयू रोहतक प्रथम व सत्या कॉलेज पलवल द्वितीय स्थान पर रहा। अरेंज द स्टेप कोरियोग्राफी में सत्या कॉलेज अव्वल रहा।
बीट ऑफ फीट ग्रुप डांस में एमडीयू रोहतक प्रथम व सत्या कॉलेज द्वितीय रहा। सोलो गीत में एमडीयू रोहतक प्रथम, रावल इंस्टीट्यूट द्वितीय व सेंट एंड्रयू गुड़गांव तीसरे स्थान पर रहा। यू एंड मी ड्यूट गीत में सत्या कॉलेज प्रथम व एमडीयू रोहतक द्वितीय स्थान पर रहा। समूहगान वेस्टर्न में एमडीयू रोहतक प्रथम व सत्या कॉलेज द्वितीय रहा।
वेस्टर्न वाद्य में सत्या कॉलेज प्रथम रहा। रॉक ऑन मी में एमडीयू रोहतक प्रथम व सत्या कॉलेज द्वितीय रहा। मिमिक्री में माता राज कौर कॉलेज प्रथम, सत्या कॉलेज द्वितीय व डीएवी महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। दम लगा नुक्कड़ नाटक में एमडीयू रोहतक प्रथम व सत्या कॉलेज द्वितीय रहा। अंग्रेजी स्किट में सत्या कॉलेज अव्वल रहा।
बॉलीवुड इन हरियाणा में एमडीयू रोहतक अव्वल रहा। स्पीक अप में रावत इंस्टीट्यूट प्रथम, डीएवी महेंद्रगढ़ द्वितीय व एमडीयू तीसरे स्थान पर रहा। कविता प्रतियोगिता में माता राज कौर कॉलेज प्रथम, सत्या कॉलेज द्वितीय व डीएवी कॉलेज महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
हमारे नेता बोलता मुखड़ा में डीएवी कॉलेज महेंद्रगढ़ प्रथम, माता राज कौर द्वितीय व रावल इंस्टीट्यूट तीसरे स्थान पर रहा। व्याख्यान में रावल इंस्टीट्यूट प्रथम, डीएवी कॉलेज द्वितीय व रावल इंस्टीट्यूट तीसरे स्थान पर रहा।
स्केचिंग में एमडीयू प्रथम, डीआईटीएमआर द्वितीय व रावल इंस्टीट्यूट तीसरे स्थान पर रहा। फेस पेंटिंग में एमडीयू प्रथम व रावल इंस्टीट्यूट द्वितीय रहा। शक्ल हमशक्ल में रावल इंस्टीट्यूट ने बाजी मारी। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में रावल इंस्टीट्यूट प्रथम, सत्या कॉलेज द्वितीय व एडवांस कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
मेंहदी प्रतियोगिता में एमडीयू प्रथम, माता राज कौर द्वितीय व सेंट एंड्रयू तीसरे स्थान पर रहा। बेस्ट प्रोजेक्ट आइडिया में डीआईटीएमआर प्रथम, माता राज कौर द्वितीय व सत्या कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। साइबर इंस्पेक्टर में रावल इंस्टीट्यूट प्रथम, सत्या कॉलेज द्वितीय व एमडीयू तृतीय स्थान पर रहा।