होडल। नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप 36 वर्षीय कुलदीप निवासी लतीफपुर गौतमबुद्ध नगर का शव देर रात पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या कर शव हाइवे पर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस में मृतक के भाई की शिकायत पर कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर के गांव लतीफपुर निवासी सचिन कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की रात को दस-ग्यारह बजे के करीब उसका 36 वर्षीय भाई कुलदीप किसी से घर से मिलने के लिए आया। जब उन्होंने उससे जानकारी ली तो उन्हें दोस्त से मिलने के बाद घर आने को कहा लेकिन पूरी रात होने के बाद वह घर नहीं लौटा ।
सोमवार की सुबह थाना पुलिस ने सचिन को सूचना दी कि उसके भाई की सड़क दुर्घटना में लगी चोटों की वजह से मौत हो गई, जिसका शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पीड़ित ने दी शिकायत में गांव तिगांव निवासी कालू व लतीफपुर निवासी ब्रजेश पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई के पैसे इन लोगों पर थे लेकिन वह पैसों को वापस नहीं कर रहे थे। संवाद