होडल। नेशनल हाईवे पर उझीना ड्रेन के पास गहरे गड्ढों के कारण दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में यूपी के छाता के गांव ऐंच निवासी मोहित की मौत हो गई, जबकि मूला गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मृतक के चचेरे भाई चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का मोहित, मूला के साथ सुबह साढ़े चार बजे कोसीकलां से अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि मूला का इलाज जिला अस्पताल पलवल में चल रहा है।
थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।