हथीन। सीएचसी हथीन में अब सी सेक्शन सिजेरियन डिलीवरी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंगलवार को एक गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय शर्मा, प्रसूति रोग के मेडिकल अफसर ललित कौशिक, एनेस्थीसिया के डॉक्टर ललित माखीजा, डॉ. सुशील, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन कुंवर पाल, एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ कोमल और ओमप्रकाश उपस्थित रहे।
डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि अब संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति संबंधित जटिल मामलों का बेहतर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नजदीक ही सुविधा प्राप्त होगी और बड़े अस्पतालों में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑपरेशन की सफलता से सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।