पलवल। पृथला में एक कंपनी का सामान लेकर राजस्थान गए देवली गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को नीमराणा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर जबरन सामान लेकर भेजन का आरोप लगाकर शुक्रवार को गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार देवली गांव निवासी धीरज पृथला में स्थित एक कंपनी में चालक के पद पर नौकरी करता था। 27 जनवरी की रात कंपनी की तरफ से फोन आया कि उसे सामान लेकर जाने को बोला। धीरज के बार-बार मना करने के बाद उसे नौकरी से हटाने की धमकी देकर जबरन भेजा गया। जिसके बाद धीरज की गाड़ी का राजस्थान के नीमराणा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर कंपनी पहुंच गए और गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया। पुलिस ने मृतक के पिता रमेश के बयान पर कंपनी के पीपी यादव, अनिल कुमार व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।