फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। गोवर्धन से परिक्रमा पूरी कर अपने गांव लौट रहे युवक पर होडल में हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि औरंगाबाद निवासी अमित कुमार अपने साथियों कुलदीप, अमित और योगेश के साथ गोवर्धन की परिक्रमा पूरी कर देर रात गांव लौट रहा था। रास्ते में होडल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए रुके तो वहां पर आए होडल निवासी पवन अपने साथी नरसी, योगी और आते ही अमित और उसके साथियों पर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। आरोप है कि पवन ने कट्टा दिखाकर अमित के गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि एक अन्य आरोपी ने उसकी जेब से करीब 6 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने अमित के सिर पर बीयर की बोतल और कट्टे के बट से वार किया। हमले में अमित के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर पलवल के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें