फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आया युवक, दिल्ली में तोड़ा दम

Sat, 09 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- एमवीएन कॉलेज की कैंटीन में काम करता था, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में कैंटीन कर्मचारी की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजेश शर्मा, निवासी वनौली गांव, जिला चंपावत (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। उसके भाई राकेश शर्मा ने शिकायत में बताया कि दोनों भाई औरंगाबाद गांव में किराये पर रहते हैं और एमवीएन कॉलेज की कैंटीन में काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कैंटीन बंद करने के बाद वे पैदल कमरे की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे नेशनल हाईवे-19 को पार कर रहे थे, तभी होडल की ओर से आ रहे एक वाहन ने राजेश को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राकेश ने बताया कि वह वाहन का नंबर भी नहीं देख सका। घटना के बाद एम्बुलेंस से राजेश को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें