फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पांच दिन तक प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, बघौला पावर हाउस की क्षमता बढ़ेगी

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत, नई औद्योगिक इकाइयों को मिलेंगे कनेक्शन, 9 से 13 अगस्त तक रहेगा शटडाउन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बघौला औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 66 केवी बघौला पावर हाउस में 66/11 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को 12.5/16 एमवीए से बढ़ाकर 25/31.5 एमवीए किया जाएगा। इस कार्य को 9 अगस्त से 13 अगस्त तक पूरा किया जाएगा, इसके चलते इन पांच दिनों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी। बैठक में शटडाउन को लेकर सभी प्रतिनिधियों ने सहमति जताई है। इस दौरान 11 केवी विशाल, ऑटो इग्निशन, ऑटमन, एस्को डाई, जेएसडब्ल्यू इंडिपेंडेंट, ततारपुर इंडस्ट्रियल फीडर और मीरापुर एवं पृथला के घरेलू फीडरों पर बिजली आपूर्ति रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक ही होगी। वहीं, 11 केवी बघौला और पृथला इंडस्ट्रियल फीडरों पर बिजली सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक दी जाएगी। 11 केवी महारानी पेंट्स और पूजा फार्जिंग फीडरों पर 2-3 दिनों तक रात में आपूर्ति बाधित रहेगी। यह अपग्रेडेशन कार्य पूरी होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र को ओवरलोडिंग से राहत मिलेगी और नई इकाइयों को बिजली कनेक्शन मिल सकेगा। कार्यकारी अभियंता ने मीरापुर और पृथला गांव के लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें