फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भी दिखने लगा योग का असर

Mon, 30 May 2016 04:32 PM IST
plawal
विज्ञापन
याेग करते ग्रामीण
विज्ञापन
शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब योग का असर दिखने लगा है। योग की प्रक्रिया बच्चों से लेकर महिला व पुरुषों तक सभी के सिर चढ़कर बोल रही है। जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे गांव-गांव मे पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान समिति के सदस्यों ने योग शिविर लगाने का सिलसिला तेज कर दिया है।  
विज्ञापन


शिविरों की कमान संभाल रहे योगी वीरपाल, बिजेन्द्र सिंह शास्त्री, योग समिति की तहसील प्रभारी कविता, कुमारी आभा सहरावत, कर्मचन्द सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में गांव टीकरी ब्राह्मïण में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की गई है। इसमें सात सौ से अधिक योग प्रेमियों ने योगा अभ्यास किया।

जिले में पहली बार किसी गांव के योग शिविर में इतनी भीड़ उमड़ी है। भीड़ से स्पष्ट है अब योग के जरिये शरीर को स्वस्थ बनाने का जादू गांव के लोगों पर भी चढ़ने लगा है। शिविर के आयोजक योगी वीरपाल ने बताया कि योग गुरू स्वामी रामदेव के निर्देश पर गांव-गांव में लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वह गांव मानपुर, कोंडल, टीकरी ब्राह्मïण सहित दर्जनों गांवों में तीन-तीन दिवसीय योग शिविर लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षणों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, युवाओं से लेकर महिलाओं तक सभी में खूब उत्साह दिखाई दिया।

पतंजलि योग समिति के सदस्य बिजेन्द्र सिंह शास्त्री ने बताया कि उनकी टीम गांव-गांव जाकर लोगों को योगास का अभ्यास करा रही है ताकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी भाग लेकर इस आयोजन को सफल बना सकें।


इसके लिए पहले ग्रामीण स्तर पर तीन-तीन दिन का योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को फरीदाबाद हुडा ग्राउंड सेक्टर-12 में 17 से 21 जून तक योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

टीकरी ब्राह्मण में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के शुभारंभ के अवसर पर योग समिति की तहसील प्रभारी कविता ने लोगों को योग के जरिये अपने शरीर को निरोग बनाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

                        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें