फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 14 जून को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में होगा योग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को प्रातः 6 बजे नल्हड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एग्जामिनेशन हॉल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस संबंध में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पुलिस और नगर परिषद सहित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, पार्किंग तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

उधर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में जिले की विभिन्न व्यायामशालाओं में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत के मार्गदर्शन में इंडरी, उजीना, साकरस, हिलालपुर और छपैड़ा की व्यायामशालाओं में लोगों एवं बच्चों को योगाभ्यास कराया गया।

डॉ. यशबीर गहलावत ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास तनाव और चिंता को कम करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। उन्होंने नागरिकों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में नगराधीश अप्रितम सिंह, मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश, सीनियर मेडिकल ऑफिसर आयुष डॉ. शशांक, डीएसपी पृथ्वी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिले की व्यायामशालाओं में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें