फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पिनगवां में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 5 बजे हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बा पिनगवां में बुधवार सुबह एक हार्डवेयर एवं सैनिटरी की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुराने स्टेट बैंक के समीप स्थित कार्तिक हार्डवेयर एंड सैनिटरी स्टोर में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण वाई-फाई की तार में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। पहले तो लोगों को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जब धुएं की मात्रा बढ़ने लगी तो उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचना देने का प्रयास किया। दुकान के बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से दुकान संचालक अंकित गर्ग पुत्र मुकेश गर्ग को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अंकित गर्ग तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पूरी दुकान आग की लपटों और धुएं से घिरी हुई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा अधिकांश सामान देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में बड़ी मात्रा में बिजली से संबंधित सामग्री, बिजली के तार, फिटिंग में उपयोग होने वाली प्लास्टिक पाइपें, सैनिटरी सामग्री तथा अन्य हार्डवेयर सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
स्थानीय लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पास में लगे सबमर्सिबल की पाइपलाइन चालू कर दी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों के सामूहिक प्रयासों के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। लोगों ने बताया कि एक अन्य दुकानदार वकील ने दुकान से उठता धुआं देखा और तत्परता दिखाते हुए दुकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें