फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नूंह के पहलवानों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल नूंह के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में हमजा ने अंडर-17 के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, हमजुल ने अंडर-14 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और मोहम्मद अकदस ने अंडर-14 के 41 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और कोच कमल आर्य के मार्गदर्शन को दिया। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें