फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने तथा बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नूंह जिला न्यायालय परिसर में डी-स्ट्रेस सेंटर स्थापित किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की पहल पर नूंह प्रशासन के समन्वय से स्थापित इस केंद्र का शुभारंभ 17 अक्तूबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी और प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ ने किया था। डॉ. गर्ग के अनुसार, न्यायिक कार्यों में धैर्य, एकाग्रता और संतुलित निर्णय क्षमता बेहद जरूरी है। मुकदमों का बढ़ता बोझ और संवेदनशील मामलों की सुनवाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ाती है। ऐसे में तनाव प्रबंधन की सुविधाएं न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने न्यायिक कल्याण के लिए जागरूकता, परामर्श सेवाओं और तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं को भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें