जिले में 24 और लोग संक्रमित, 24 स्वस्थ
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रविवार को 24 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 24 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3041 हो गई है। इनमें से 2930 लोग ठीक हो गए है। सिविल सर्जन डॉ.ब्रह्मदीप ने बताया कि अब तक 61962 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 46637 लोगों ने सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है। अब भी 15327 लोग सर्विलांस पर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 22533 लोगों की पहचान की जा चुकी है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 14717 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई। अब भी 754 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।