फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राज में महिलाएं नहीं सुरक्षित

Fri, 20 Sep 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले नौ वर्षों में किसी भी महिला को किसी बोर्ड या निगम का चेयरपर्सन नहीं बनाया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में महिला घर में और छात्राएं स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के मन में डर की भावना पैदा हो रही है। आगरा चौक स्थित एक होटल में आयोजित महिला सम्मेलन में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो का 23 सितंबर को नारनौल में प्रस्तावित शहीद दिवस कार्यक्रम प्रदेश की राजनीति में आमूलचूल परिवर्तन करेगा।

इसमें प्रदेश से भारी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। स्व. चौधरी देवीलाल ने 1977 में अमर शहीद राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर अवकाश घोषित किया था।

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल में महिला आयोग का गठन कर महिलाओं को सम्मान दिया था।

इस अवसर पर महिला सेल की जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष शशीबाला तेवतिया, मुन्नी ठाकुर, पूर्व विधायक रामरतन, वरिष्ठ नेता महबीर चौहान, महेंद्र भड़ाना, सुरेश चुटानी, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह चौहान, गोपाल कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें