हसनपुर (ब्यूरो)। हसनपुर थाना पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने व गल्ले से नगदी लूटकर फरार होने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव बेला निवासी तेजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी गांव में दुकान है। बुधवार की शाम गांव के ही निवासी रतन, जयपाल व कपिल उसकी दुकान में जबरदस्ती घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। वे गल्ले से 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।