फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से तंग आ महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। ससुराल वालों से तंग आकर रेलवे रोड स्थित शिव कॉलोनी में महिला फंदे से झूल गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण के अनुसार फरीदाबाद जवाहर नगर निवासी संजय मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहन बबीता की शादी वर्ष 2009 में पलवल की शिव कालोनी निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहन को उसके ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते आ रहे हैं। बबीता के ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार उन्होंने समझाया भी। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आए और वह बार-बार बबीता को रुपये लाने के लिए मजबूर करते थे। जब वह मना करती थी तो उसके साथ उसका पति, सास, ससुर व जेठ मारपीट करते थे। मंगलवार देर शाम बबीता ने उक्त लोगों से तंग आकर घर में ही फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उसके पति कृष्ण, सास, ससुर व जेठ ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था और इससे पहले भी करीब 4 वर्ष पूर्व उसकी बहन को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन मामला भाईचारे में निपट गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें