फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला से दुष्कर्म करने और उसका विरोध करने पर उसके देवर के हाथ-पैर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के ससुर की शिकायत पर 10 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय के अनुसार, एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्रवधू गांव में मौजूद थी, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रणवीर नामक युवक शराब के नशे में आया और पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच मौके पर महिला का देवर वहां पहुंच गया और आरोपी का विरोध किया तो उसने पिटाई की। इसके बाद राकेश उसके देवर को गदपुरी थाने ले गया और फिर गांव की चौपाल पर ले आया। चौपाल पर रणवीर, रामकुमार, जसवंत, सुरजन, रामधीर, मंजीत, संजू, काकू उर्फ राहुल, रोहित और अजीत ने पिटाई की। आरोप है कि आरोपियों ने बेटे के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं घर में लूटपाट भी की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें