फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छह माह पहले लापता हुई महिला को परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसिक स्थिति खराब होने के चलते घर से निकल गई थी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल ने छह माह पहले लापता हुआ तीन बच्चों की मां को परिवार से मिलाने का काम किया है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण महिला 25 सितंबर 2023 को घर से लापता हो गई थी, जिसका गुमशुदगी का मुकदमा थाना बिछौर में दर्ज है। महिला की पहचान जिला के नूंह निवासी नजमा के तौर पर हुई। बृहस्पतिवार को नजमा को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानव तस्करी निरोधक इकाई पलवल को सूचना मिली कि एक महिला भरतपुर अनाथ आश्रम में रह रही है, जो कि मेवाती भाषा बोलती है, लेकिन वह अपना पता नहीं बता पा रही है। पलवल टीम ने वीडियो कॉल से महिला से बात की तो महिला ने अपना नाम नजमा बताया तथा गांव मेवात में होने के बारे में जानकारी दी। टीम ने मेवात की पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं को महिला का फोटो भेजा और जानकारी जुटाई। उन्हें पता चला कि महिला गांव बिछौर की रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है। छह माह पहले मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से निकल गई थी। टीम ने महिला के ससुर आस मोहम्मद से बात कर उन्हें पलवल बुलाया। बृहस्पतिवार को कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद महिला नजमा को उसके ससुर आस मोहम्मद को सौंप दिया गया। नजमा से मिलकर उसके बच्चे व अन्य परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें