फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल पाइप लाइन लीक होने से फटने लगे मकान

Thu, 23 Jun 2016 06:00 PM IST
अमर उजाला, ब्यूराो
विज्ञापन
फट रहे मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होडल की धारम पट्टी में घरों में दरार पड़ने के मामले प्रकाश में आए हैं। लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग की पानी की लाईनों में से पानी रिसकर घरों की नींव में घुसने लगा है जिससे यहां बने घरों में दरार पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


प्रभावित लोगों का कहना है कि विभाग को शिकायत देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि शिकायत पर पाइप लाइनों को चेक कराया गया है, लेकिन वहां कोई लीकेज नहीं है। 

यहां रहने वाले लोग सतपाल सिंह, रामकुमार, विशाल, सोनू, नवल, राजकुमार, रिंकू व नरेश आदि का आरोप है कि उनके घरों के नजदीक से जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की लाइन बिछवा रखी है। यह लाइन काफी पुरानी है जिस कारण जगह-जगह से लीक हो रही है। लाइन से रिसने वाला पानी उनके  घरों की नींव में घुस रहा है जिस कारण उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


लोगों का ये भी कहना है कि अब तो उन्हें अपने घरों में रहने में भी डर लगने लगा है।  लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं उनके मकान गिर न जाएं। 
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुधीर का कहना है कि विभाग की इसमें कोई कमी नहीं है। विभाग के कर्मचारियों ने पूरी लाइन चेक की है इसमें से कहीं भी कोई रिसाव नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें