फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 12 साल से रजिस्ट्री की आस, कब्जा मिला, सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 78 ​स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
12 में पांच लिफ्ट हर सप्ताह फंसती है, बेसमेंट में टपकता है पानी, नल से निकल रहा गंदा जल
विज्ञापन

एसोटेक विंडसर कोर्ट निवासियों ने रखी अपनी समस्याएं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रहने को फ्लैट मिला, लेकिन सुविधाएं नहीं। पानी मिला वो भी गंदा और बेसमेंट में टपकते पानी से नींव कमजोर होने के खतरे के बीच 718 परिवार डर के साये में जी रहा है।

सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें पवित्र कुमार दास ने बताया कि 2010 में सोसाइटी बननी शुरू हुई थी। 2011 में लोगों ने फ्लैट बुक कराना शुरू किया। दावा था कि 2015 तक फ्लैटों की रजिस्ट्री हो जाएगी, लेकिन नहीं हुई। हाल यह है कि 718 निवासियों की जान कभी लिफ्ट, कभी अगलगी तो कभी फ्लैटों के बाहर प्लास्टर गिरने के बीच अटकी रहती है।
विज्ञापन

मुकेश गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के पास फायर एनओसी है। 13 लिफ्ट होनी थी, इनमें से 12 हैं, लेकिन उनमें भी 5 ऐसी हैं जो कभी भी अटक जाती हैं। 3000 केवीए पावर बैकअप का वादा था, लेकिन वहां भी बिल्डर खरा नहीं उतरा। 1250 केवीए बैकअप से काम चल रहा है। बेसमेंट में बारिश के दिनों में तालाब जैसी स्थिति हो जाती है, जबकि सामान्य दिनों में हर जगह से पानी टपकता है। सीपेज भी होता है। निवासियों ने प्राधिकरण से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है।
वहीं, गोविंद सिंह ने कहा कि एसटीपी अभी भी पूरी तरह फंक्शनल नहीं है। इसी वजह से उससे उठने वाली दुर्गंध से पूरे सोसाइटी निवासी परेशान हैं। यूपी रेरा ने फ्लैट ट्रांसफर चार्ज 25000 रुपये तक सीमित रखा है, लेकिन बिल्डर 700-800 प्रति स्क्वायर फीट के अनुसार चार्ज ले रहा है।
विज्ञापन

कोट
यूपी रेरा ने अधिकतम 25000 रुपये फ्लैट ट्रांसफर चार्ज तय किया है, फिर भी बिल्डर 700 रुपये स्क्वायर फीट तक ले रहे हैं। - मुकेश गुप्ता

12 में से 5 लिफ्ट हर हफ्ते खराब रहती है। निजी कंपनी और मेंटेनेंस मैनेजर के बीच इसको लेकर संशय बना रहता है। - राकेश शर्मा

2015 में हमारे फ्लैट की रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन आज तक न हो सकी, क्योंकि अब तक बिल्डर ने परियोजना ही पूरी नहीं की है। - पवित्र कुमार दास
एसटीपी से इतनी दुर्गंध उठती है कि पूरी सोसाइटी के फ्लैट धारकों का रहना मुश्किल है। दुर्गंध कम करने के प्रयास होने चाहिए। - अर्चना झा
बेसमेंट से पानी टपकता है। इससे नींव कमजोर होनी की आशंका है। नोएडा प्राधिकरण को स्ट्रक्चरल ऑडिट कराना चाहिए। - गिरिराज बहेड़िया
अक्सर नल से गंदा पानी आता है। हर महीने का यही हाल है। प्लास्टर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो जाती है। हादसे की आशंका है। - अमित जिंदल

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

नोएडा। सेक्टर 78 स्थित सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन । फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें