फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को विधायक प्रवीण डागर को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आउट सोर्स प्राइवेट कंपनी के तहत सरकारी स्कूलों में लगे वोकेशनल शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान सतेंद्र सौरोत ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेम वर्क के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। पिछले छह वर्षों से शिक्षक आउट सोर्स कंपनी के जरिये वोकेशनल टीचर्स प्रोवाइडर के तहत काम कर रहे हैं। पिछले लंबे समय से उनकी मांग है कि आउटसोर्स को खत्म कर शिक्षा विभाग में कार्यरत वोकेशनल टीचर्स की तर्ज पर उन्हें रखा जाए। वर्ष 2019 में अपनी मांगों के संबंध में एसोसिएशन पंचकूला में 35 दिनों तक भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, दो साल बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक प्रवीण डागर ने शिक्षा मंत्री से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में भारत चौधरी, अशोक पांचाल, डॉ. सुरेंद्र गहलोत, भीम सिंह, जगपाल चौहान, हरीश बडगूजर, सुरेंद्र रावत, जसवंत सिंह, मनेंद्र, कुलदीप, सुरेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें