फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी दिखा रही तेवर, मौसम में उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। उपमंडल में गर्मी ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वातावरण में छाई उमस लोगों के और पसीने छुड़ा रही है, लेकिन अभी ठंडी पूर्व की हवा चलने से कुछ राहत मिल रही है। अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कृषि विभाग व मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताहांत गर्मी अपने पूरे शबाब पर होगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। समुद्री तूफान की वजह से मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जिले में सूरज नियमित समय पर निकल आया। आसमान साफ होने के कारण धूप में चुभन महसूस होने लगी। वातावरण में छाई उमस ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों की हालत खस्ता कर दी। धीरे-धीरे पंखे अब गर्म हवा फेंकने लगे हैं। कई बार बिजली की लुकाछिपी से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले बारिश की आशंका है उन्होंने कहा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में आसमान पर फिर बादल छाए रहने से बूंदाबांदी व बारिश की आशंका है, लेकिन जून में गर्मी बहुत परेशान करने वाली है। पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।
------
सेहत का रखे ख्याल
वहीं शहर में नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के अनुकूल है। यदि स्वच्छता एवं खानपान में एहतियात न बरती जाए तो उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रमक रोग सेहत बिगाड़ सकते हैं। रात के बासी भोजन से परहेज करें। बच्चों का खास ख्याल रखना है। क्योंकि, बैक्टीरिया सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें