फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल और उपहार देकर मनाया वैलेंटाइन डे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। वैलेंटाइन डे की रविवार को शहर में खासी धूम रही। नवविवाहित जोड़ों और युवाओं में इसका काफी उत्साह दिखा। किसी ने गुलाब का फूल देकर तो किसी ने उपहार देकर इस दिन अपनी भावनाओं को बयां किया।
विज्ञापन

फरवरी महीना शुरू होते ही युवाओं को वैलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। रोज डे से शुरू कर पूरे हफ्ते इसको खास बनाते आ रहे लोगों के लिए रविवार का दिन काफी खास रहा। सुबह से ही फूलों की दुकानों पर गुलाब के फूल और बुके लेने वालों की भीड़ रही, तो वहीं गिफ्ट गैलरियों में भी जमकर खरीदारी की जाती रही। पलवल में बाजार बंद होने के चलते काफी युवा खरीदारी करने फरीदाबाद व गुरुग्राम भी पहुंच गए। पूरे दिन नवविवाहित जोड़े और युवा पार्कों आदि जगहों पर घूमते रहे, वहीं काफी लोग मथुुरा-वृंदावन भी पहुंच गए।
महंगे हुए गुलाब के फूल
आम दिनों में 10 रुपये का बिकने वाला गुलाब रविवार को 30 से 50 रुपये में बिकता रहा। फूल विक्रेता राज कुमार ने बताया कि हर दिन के मुकाबले रविवार को गुलाब के फूल काफी बिके। जहां एक दिन में औसतन दो या तीन बुके बिकते थे, वहीं रविवार को 50 से अधिक बुके बिके।
विज्ञापन

वर्जन-
वैलेंटाइन डे के अवसर पर युवाओं ने खूब उपहार खरीदें। कस्टमाइज उपहार सभी को खासा पसंद रहे। सबसे ज्यादा उपहारों के रूप में प्रेमी जोड़े वाली प्रतिमाएं, आर्टिफिशियल फूल लिए गए। वहीं काफी लोगों ने ऑर्डर देकर खास तौर पर उपहार तैयार कराए। - अंजलि जैन, सजावट गिफ्ट गैलरी
मेरी शादी को पांच साल हो गए हैं। हम हर साल वैलेंटाइन डे बाहर जाकर मनाते हैं। लेकिन इस बार बेटी होने के कारण घर पर ही मनाया। सुबह पत्नी को गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दीं। - दीपक गुलाटी, युवा पलवल
अप्रैल में मेरी शादी होने वाली है। मैंने यह दिन अपनी होने वाली पत्नी के साथ मनाया। मुझे खुशी हुई कि जिसके साथ मैं जीवन भर संग रहने वाला हूं, उसके साथ मैंने यह दिन गुजारा। - सुमित सिंह, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें