फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर अलीगढ़ रोड के लिए इंटरचेंज को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर इंटरचेंज बनाए जाने की योजना आखिरकार सिरे चढ़ ही गई है। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पेलक के पास बनने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृति मिल गई है। इसी माह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पलवल के विधायक दीपक मंगला ने बताया कि इस इंटरचेंज बनने के बाद अलीगढ़ रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। यह सब केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से संभव हुआ है। ंमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंटरचेंज को स्वीकृति दिलवाकर साबित कर दिया है कि हरियाणा में बिना भेदभाव के काम हो रहे हैं। इंटरचेंज के लिए जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है। किसानों को मुआवजा राशि के चेक दिए जा चुके हैं। जो प्रक्रिया बाकी रह गई है, उसे भी पूरा कर लिया गया है। इसी माह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पलवल से कुंडली-सोनीपत तक 135 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद से ही पलवल-अलीगढ़ सड़क पर इंटरचेंज बनाने की मांग की गई थी। जिसके बाद 28 अप्रैल 2017 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हेलीकॉप्टर से केजीपी का निरीक्षण किया था। इस दौरान पलवल के गांव कटेसरा के समीप कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राधिकरण द्वारा 12 अक्टूबर 2018 को पलवल जिला उपायुक्त को पत्र जारी कर केजीपी को अलीगढ़ सड़क जोड़ने के लिए जमीन अधिगृहीत करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें